by mukesh news nation samastipuri biharone team Officer's Name Designation Mobile Telephone Shri Navin Chandra Jha District Magistrate 9473191332 222300 (O), 222301 (R) Shri chandrika prasad Superintendent of Police 9431822993 222350 (R), 222034 (O) Shri Saket Kumar Dy. Development Commissioner 9431818367 222264 (R), 221729 (O) Keshav Kumar Singh Additional Collector 9473191333 222160 (R), 222322 (O) Mahipal Singh Yadav Additional Collector, Disaster 9431447300 Dr. Jawahar Prasad Director, NEP 9431240199 Ranjan Kumar Sinha District Supply Officer 9431425853, 9973024930 Z. Hasan D.P.R.O 9931652298 Ramrup Prasad D.T.O 9431430035 Mod Narayan Jha Dy. Election Officer 9431418239 227327 (O) Sunil Kumar Sharma D.W.O Sunil Kumar D.L.A.O 9431025105 Santosh Kumar Uttam D.A.O 9431818747 Pradeep Kumar Asst. Dir. Social Security 9434142811 Balram Singh G.M. , DIC 9471027022 Ram Naresh Pandey D.C.O. 9431692615 Akhilesh ...
Posts
Showing posts from 2013
- Get link
- X
- Other Apps
समस्तीपुर भारत गणराज्य के बिहार प्रान्त मे दरभंगा प्रमंडल स्थित एक शहर एवं जिला है। समस्तीपुर के उत्तर में दरभंगा, दक्षिण में गंगा नदी और पटना जिला, पश्चिम मे मुजफ्फरपुर एवं वैशाली, तथा पुरब में बेगूसराय एवं खगड़िया जिले है। यहाँ शिक्षा का माध्यम हिंदी और उर्दू है लेकिन बज्जिका और मैथिली बोली जाती है। मिथिला क्षेत्र के परिधि पर स्थित यह जिला उपजाऊ कृषि प्रदेश है। समस्तीपुर पूर्व मध्य रेलवे का मंडल भी है। नामाकरण समस्तीपुर का परंपरागत नाम सरैसा है। इसका वर्तमान नाम मध्य काल में बंगाल एवं उत्तरी बिहार के शासक हाजी शम्सुद्दीन इलियास ((१३४५-१३५८ ईस्वी) के नाम पर पड़ा है। कुछ लोगों का मानना है कि इसका प्राचीन नाम सोमवती था जो बदलकर सोम वस्तीपुर फिर समवस्तीपुर और समस्तीपुर हो गया इतिहास समस्तीपुर राजा जनक के मिथिला प्रदेश का अंग रहा है। विदेह राज्य का अंत होने पर यह वैशाली गणराज्य का अंग बना। इसके पश्चात यह मगध के मौर्य, शुंग, कण्व और गुप्त शासकों के महान साम्राज्य का हिस्सा रहा। ह्वेनसांग के विवरणों से यह पता चलता है कि यह प्रदेश हर्षवर्धन के साम्राज्य के अंतर्गत था। १३ वीं सदी म...
- Get link
- X
- Other Apps
समस्तीपुर इन्द्रालय में आया कन्हैया राजद प्रमुख लालू यादव के सुपुत्र तेजस्वी यादव कर्पूरी की धरती से नयी राजनीती की सुरुआत करने समस्तीपुर के रेलवे के इन्द्रालय पहुचे युवाओ को एकजुट करने का तेजस का फार्मूला कितना कारगर होगा .......यह देखना बार दिल चस्प होगा समस्तीपुर में युवा सम्मलेन के बहाने एकजुट हुए राजद कार्यकर्ता उन्होंने युवाओ को संबोधित करते हुए कहा की सूबे के युवा या तो प्रदेश से पलायन कर रहे है या मजदूर बन कर रह गए है . इसे देखकर ही मै राजनीती में आया हु . मै चाहता तो सीधे किसी पद तक जा सकता था लेकिन मई संघर्स के बल आगे आना चाहता हु . गरीबो, किसानो , मजदूरों , बुजुर्गो का आशीर्वाद लेने तथा ओसकी सुरुआत करने स्दामास्तिपुर आया हु . युवा सम्मलेन में उजियारपुर बिधायक दुर्गा प्रसाद सिंह , समस्तीपुर बिधायक अखतरुल इस्लाम शाहीन पुर्व मंत्री रामाश्रय सहनी पुर्व बिधायक अशोक वर्मा समस्तीपुर युवा अध्यक्ष अमरेश रॉय चैता मुखिया कमलकांत रॉय प्रभु नारायण रॉय आदि थे .
- Get link
- X
- Other Apps
पूर्वे जिलाधिकारी कुंदन कुमार के जाते ही योजनाओ पर लगा ग्रहण बिहार के समस्तीपुर इंडोर स्टेडियम की सतही कार्य नहीं होने पर प्रमंडलीय आयुक्त वंदना किन्नी बिफर पड़ी। दोषी भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता को जमकर फटकार लगाई। दो माह में दो कदम भी निर्माण कार्य नहीं होने से उन्होंने कहा कि ये लापरवाही की हद पार कर ना है। दो माह पूर्व जब इसकी स्वीकृति दी गई थी तो लगा था कि कार्य कम से कम दीवार निर्माण तक पहुंच गया होगा। पर हालात कुछ और ही बयां कर रही है। हालांकि भवन निर्माण विभाग की ओर से कमिश्नर को चकमा देने को लेकर पूरी व्यवस्था की गई थी। शुरुआत के दिनों में दो दिन कार्य होने के बाद कार्य को पूरी तरह से ठप कर दिया गया था। इधर कमिश्नर के आने की सूचना पर आनन-फानन में कार्य स्थल पर पांच जेसीबी को लाकर रख दिया गया था। इस बार में भी अधिकारी से जबाब-तलब किया गया। पर कोई संतोषजनक जबाब अधिकारी ने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अगली बार निरीक्षण में अगर कार्य संतोष जनक नहीं पाया गया तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई तय है। निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताह...
- Get link
- X
- Other Apps
समस्तीपुर के शातिर अपराधियों की बनेगी गुंडा रजिस्टर आरक्षी अधीक्षक बरुण कुमार सिन्हा ने अनुसंसित सूची जिलाधिकारी नवीन चंदर झा को सौपी है . क्राइम कंट्रोल के लिए बनी सूची बिशनपुर के एकलाख खान ,जितवारपुर के राजीव कुमार रॉय .कोर्बधा के संजीत महतो , जितवारपुर निजामत के राम बाबु पासवान , काजीपुर धरमपुर राम बृक्ष रॉय , बिक्रमपुर के सकील अहमद अमीरगंज के नवीन कुमार पासवान पंकज कुमार सिंह,भुइधर के सन्नी दस मुशापुरे के हलधर,सुमन कुमार , संतोष कुमार सिलोथ के मनोज सहनी न्यू कॉलोनी के मद नईम ,कोर्वाधा के दिनेश सहनी ,मॉल बाबु आलीस मनोज ,राम बिनोद सहनी ,पप्पू सहनी ,छतौना के भोला दास सामिल है
- Get link
- X
- Other Apps
पुलिस उपमहानिरीक्षक ने दिए कई निर्देश दरभंगा प्रमंडल के नवपदस्थापित पुलिस उपमहानिरीक्षक अनवर हुसैन अपनी पदस्थापना के बाद पहली बार शनिवार को समस्तीपुर पहुंचे। स्थानीय अतिथि भवन में उन्होंने आपराधिक घटनाओं, उसके निस्तारण की समीक्षा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा के अलावा कई पुलिस उपाधीक्षक भी मौजूद रहे। डीआईजी ने बैठक के क्रम में आर्थिक अपराध के केस समेत पुलिस महानिरीक्षक द्वारा निर्देशित सभी तीस बिंदुओं पर की गई कृत कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारियां हासिल की। बैठक के दौरान डीआईजी ने पुलिस एक्ट की धारा 75-76 के तहत थाने में वाहन समेत अन्य लावारिस वस्तुओं के निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी से संपर्क कर इस दिशा में भी शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया। दरभंगा प्रमंडल के नवपदस्थापित पुलिस उपमहानिरीक्षक अनवर हुसैन अपनी पदस्थापना के बाद पहली बार शनिवार को समस्तीपुर पहुंचे। स्थानीय अतिथि भवन में उन्होंने आपराधिक घटनाओं, उसके निस्तारण की समीक्षा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा के अलावा कई पुलिस उपाधीक्षक भी मौजूद रहे। डीआईजी ने बैठक के क्रम मे...
- Get link
- X
- Other Apps
जिलाधिकारी नवीन चन्द्र झा ने दीप प्रज्वलित कर बिहार दिवस 2013 जिलाधिकारी नवीन चन्द्र झा ने दीप प्रज्वलित कर बिहार दिवस 2013 का उद्घाटन किया . जिस देश और दुनिया में बिहार की चर्चा होती है उसी तरह देश और प्रदेश में समस्तीपुर की चर्चा हो .यहाँ के उधोगपतियो से आह्वान किया की यहाँ उधोग,शिक्षा ,तकनीक क्षेत्रो में निवेश की जरुरत है जिला प्रशःसन पूरा सहयोग प्रदान करेगा . वही आरक्षी अधीक्षक बरुन कुमार ने बसमरोह में बताया की बिहार प्रगति का उदहारण है , समस्तीपुर के बिकाश की गति को और तेज करना है। बिहार दिवस के मौके पर उप बिकाश आयुक्त साकेत कुमार सहायक समाहर्ता महेन्दर कुमार बिधायक मंजू हजारी,जद उ के बरिये नेता दुर्गेश रॉय ,चंदर कान्त चौधरी ,एकोनोमोमिस्त एन सी पी सिन्हा डी र डी अ के रामेश्वेर सिंह अदम महिपाल सिंह यादव अनुमंडलाधिकारी सुधीर कुमार आदि थे वही कंचन बल की पुस्तक मई और मेरी कविता का लोकार्पण हुआ .
- Get link
- X
- Other Apps
पटना में आंदोलनरत नियोजित शिक्षकों पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया और आसू गैंस के गोले भी छोड़े. बिहार one टीम समस्तीपुर नियोजित शिक्षको के साथ करो या मरो की स्थिति आर ब्लाक चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर पुलिस ने गोली चला दी. पुलिस लाठी चार्ज में कई शिक्षक घायल हो गये हैं. नियोजित शिक्षक स्थाई किये जाने की मांग कर रहे हैं. आज शिक्षकों ने अपने मांगों के समर्थन में विधानसभा घेरने की योजना बनाई थी लेकिन विधानसभा पहुंचने के पहले हीं उन्हें रोक दिया गया. दूसरी तरफ उग्र शिक्षकों ने पुलिस की जीप को आग के हवाले कर दिया है. नियोजित शिक्षक पत्थर बाजी भी कर रहे हैं. दोनों ओर से बल प्रयोग जारी है. पुलिस को भीड़ हटाने के लिए आंसू गैस के गोले के साथ-साथ पानी की बौछार भी करनी पड़ी है. न्यू मार्केट में नियोजित शिक्षकों ने आग लगा दी है जिससे वहां आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. डाक बंगले चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेड लगा रखा है जिससे पूरी तरब जाम हो गया है. विधान परिषद में भी हंगामा उधर अपनी मां...
- Get link
- X
- Other Apps
नवीन चन्द्र झा ने नए डी एम् का पद भार संभाला किरण कुमारी / समस्तीपुर समस्तीपुर के बिकाश कार्यो को अबिराम गति देने के लिए नए जिलाधिकारी के रूप में नविन चंदर झा ने अपना पदभार संभल लिया। बिहार प्रशासनिक सेवा से आये नए जिलाधिकारी श्री झा निवर्तमान डी एम् कुंदन कुमार से प्रभार लिया।बीती शाम परिसदन में आयोजित निवर्तमान डी एम् कुंदन कुमार के बिदाई समारोह में नए डी एम् ने बताया की एक जिलाधिकारी के रूप में सभी कार्यो को अबिराम रूप से निर्बाध गति से संचालित करेंगे , ताकि जिले में शांति अमन चैन के साथ बिकाश हो .अपूर्ण कार्यो को तेजी से पूरा किया जायेगा शहर से सोंदार्यकरण पार्क आदि कार्यो को शीघ्र पूरा करेंगे .समारोह में उप्बिकाश आयुक्त साकेत कुमार ,ट्रेनी आई ए एस महेन्दर कुमार, ए डी एम् दुमारसी प्रसाद, निदेशक डी र डी ए रामेश्वेर सिंह, ओ एस डी अरविन्द कुमार उपसमाहर्ता अमित कुमार इ टी ओ नवल किशोरे यादव , जद यू नेता दुर्गेश रॉय आदि थे .
- Get link
- X
- Other Apps
प्रमाण पत्र देते अनुमंडलाधिकारी समस्तीपुर बाये व जीत की खुसी जाहिर करते मंजू देवी व दुर्गेश रॉय बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर विधानसभा सीट पर सतारूढ़ जनता दल युनाइटेड की प्रत्याशी मंजू कुमारी ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) की रेखा देवी को हराकर कल्याणपुर सीट पर कब्जा बनाए रखा। समस्तीपुर के सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी दिलीप कुमार देव ने गुरुवार को बताया कि जेडीयू प्रत्याशी मंजू कुमारी ने रेखा को 16,432 मतों से हराया । इस चुनाव में एलजेपी को जहां राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का समर्थन हासिल था वहीं जेडीयू को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने समर्थन दिया था। कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से 6 महिला प्रत्याशी सहित 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। गौरतलब है कि रामसेवक हजारी की मौत के बाद यह सीट खाली हुई थी। बिदित हो की समस्तीपुर के कल्याणपुर बिधन सभा सीट पर समूचे प्रदेश की नज़र टिकी हुई थी . मुख्यमंत्री दो दो बार व उनके मंत्री मंडल के तमाम नेतागण...
- Get link
- X
- Other Apps
समस्तीपुर जिले के हसनपुर स्थित माँ और बेटी ने रचाई एक ही पुरुष से शादी रिश्ते की मर्यादा को तार-तार करते हुए आठ बच्चों की एक कलयुगी मां ने अपनी पुत्री को उसके घर से भगाकर दामाद से ही शादी रचा ली। हालांकि बाद में सामाजिक दबाव व लोक लज्जा के कारण उक्त महिला ने बुधवार की सुबह जहर खाकर अपनी इहलीला समाप्त करने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार मल्हीपुर निवासी राम कुमार यादव के 21 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार यादव की शादी दो वर्ष पूर्व बेगूसराय जिले के छौराही थाना अंतर्गत डुमरी गांव निवासी गंगो देवी की प्रथम पुत्री के साथ हुई थी। शादी के बाद दामाद, पुत्री एवं सास खगड़िया शहर के एक होटल में मिठाई बनाने का कार्य करने लगे। इस बीच एक ही कमरे में सास और दामाद के रहने के कारण दोनों की आंखें चार हो गई। कुछ ही दिनों में सास एवं दामाद का प्यार इतना परवान चढ़ा कि उन्होंने शादी रचा ली। वहीं ससुराल से नई नवेली दुल्हन को बेदखल भी कर दिया गया। इस आशय की जानकारी ग्रामीणों को मिलते ही पंचायत बुलाई गई। पंचायत में प्रेमी युगल सास-दामाद ने भी पंचायत में एक दूसरे के साथ जीने-मरने की बात बताई। इस...
- Get link
- X
- Other Apps
शिक्षक से राजनीति की पिच पर नामांकन कराने आयी मंजू जे डी यू प्रत्यासी मंजू कुमारी 3 दलीय प्रत्याशी समेत चार ने भरा पर्चा समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर (अजा) विधान सभा उप चुनाव को लेकर हो रहे चुनाव में नामांकन के लिए निर्धारित तिथि से एक दिन पूर्व मंगलवार को नामांकन का खाता खुला। 3 दलीय प्रत्याशी समेत चार लोगों ने अपना नामांकन दर्ज कराया। इसमें जदयू से मंजू कुमारी, लोजपा से रेखा देवी, कांग्रेस से अनिता राम व राष्ट्रीय प्रगति पार्टी से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सोनी कुमारी ने अपना नामांकन निर्वाची पदाधिकारी सुधीर कुमार के समक्ष दर्ज किया। सुबह से ही एक साथ चार नामांकन को लेकर सदर अनुमंडल में लोगों की भीड़ लगी रही। सबसे पहले नामांकन दर्ज कराने को लेकर जदयू प्रत्याशी के रूप में मंजू कुमारी पहुंची। इसके बाद लोजपा की रेखा देवी अपने समर्थकों व नेताओं के साथ आई। तीसरे नंबर पहुंची कांग्रेस के अनीता राम व अंतिम समय नामांकन दर्ज कराने को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सोनी कुमारी पहुंची। इधर पदाधिकारियों में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मोद नारायण झा, सोह...
- Get link
- X
- Other Apps
गुरु के साथ होने का अर्थ बोधि वृक्ष अंगरेजी शब्द गाइड संस्कृत के गुरु शब्द से आया है. गिटार, संगीत या अन्य किसी भी प्रकार का शिक्षण हो, सभी कायरें के लिए एक गाइड चाहिए. गुरु वह है जो मनुष्य की प्रज्ञा और ज्ञान में मार्गदर्शन करता है और प्राणशक्ति जगाता है. हर व्यक्ति के भीतर यह गुरु तत्व है. जाने-अनजाने तुम किसी न किसी के गुरु हो. जब भी तुमने बिना किसी आशा के किसी के लिए कुछ किया हो, किसी को कोई सलाह दी हो, मार्गदर्शन किया हो, प्रेम दिया हो और देखभाल की हो, तब तुमने गुरु की ही भूमिका निभायी है. गुरु तत्व सम्मान और विश्वास करने की चीज है. तुम्हारे आसपास कितने ही लोग मूड, भावनाओं और दोषारोपण के बीच अटके हैं, लेकिन अगर तुम्हारे पास गुरु हैं तो इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पडे.गा. और अगर पडे.गा भी तो वह कुछ पलों से ज्यादा टिकनेवाला नहीं. यह वैसे ही है जैसे जब तुम्हारे पास रेनकोट होता है, तो तुम अपने को बरसात से बचा पाते हो. जब व्यक्ति गुरु तत्व के इस सिद्धांत के साथ चलता है, तब उसकी सभी सीमाएं मिट जातीं हैं और वह आसपास के सभी व्यक्तियों और ब्रह्मंड के साथ एक होने का अनुभव...
- Get link
- X
- Other Apps
अमेरिका के लॉस वेगास में भले ही मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए विश्व की कई सुन्दरियां अपनी सुंदरता की नुमाइश कर रही हों परंतु इसकी धमक बिहार के एक गांव में गूंज रही हैं. प्रतियोगिता में भारत की प्रतिभागी की जीत के लिए बिहार के समस्तीपुर के सिंघियाघट गांव में पूजा का आयोजन तो किया ही गया है लोग सभी अपने भगवान और श्रद्घेय से बिहार की बेटी के लिए ही जीत की दुआ मांग रहे हैं. दरअसल इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही शिल्पा सिंह का जन्म समस्तीपुर जिले के सिंधिया प्रखंड के विष्णपुर डीहा गांव में हुआ था. जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर इस गांव में ना केवल खुशी का माहौल है बल्कि सभी अपने गांव की बेटी को जीताना चाह रहे हैं. गांव के लोग बताते हैं कि गावं के स्वर्गीय परमेश्वरी नारायण सिंह प्रारंभ में तो एक साधारण किसान थे परंतु बाद में उन्हें एक कर्मचारी की नौकरी मिल गई. इनके बड़े पुत्र दिनेश कुमार सिंह जो दिल्ली में एक वरिष्ठ अधिकारी हैं और छोटे पुत्र सुरेश कुमार सिंह इंडियन ऑयल के मुंबई स्थित प्रधान कार्यालय में वरिष्ठ अभि...
- Get link
- X
- Other Apps
तीन-तीन दिन चलती हैं 9वीं-10वीं की कक्षाएं समस्तीपुरजिले में सुशासन सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार का राग अलाप रही हैवही इसकी सफलता की डफली भी बज रही है। दलसिंहसराय के इकलौते बालिका उच्च विद्यालय का हाल तो देखिए, यहां तीन-तीन दिनों के अंतराल पर क्लास चलती है। यानी तीन दिन 9वीं कक्षा की छात्राएं पढ़ती हैं तो तीन दिन 10वीं की। विद्यालय की यह शैक्षणिक व्यवस्था क्षेत्र में माखौल बनी है। लेकिन इसकी खोज-खबर लेने वाला कोई नहीं है। इस विद्यालय में भवनों का अभाव है। बैठने की व्यवस्था नहीं होने के कारण विद्यालय प्रधान ने तीन-तीन दिनों की वैकल्पिक व्यवस्था कर रखी है। वर्ष 2009 में विकास यात्रा के दौरान यहां आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सैकड़ों छात्राओं ने विद्यालय की समस्याओं से अवगत कराया था। उन्होंने तत्काल इसे स्थानांतरित करने की घोषणा की थी। मगर मुख्यमंत्री की उस घोषणा को आज तक अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका। इस संबंध में एसडीओ नवीन का कहना है कि इसके लिए शिक्षा विभाग को पहल करनी चाहिए। वे तो केवल सहयोग कर सकते हैं। 30-30 हैं सेक्शन ...