समस्तीपुर जिले के हसनपुर स्थित 
माँ और बेटी ने रचाई एक ही पुरुष से शादी 
रिश्ते की मर्यादा को तार-तार करते हुए आठ बच्चों की एक कलयुगी मां ने अपनी पुत्री को उसके घर से भगाकर दामाद से ही शादी रचा ली। हालांकि बाद में सामाजिक दबाव व लोक लज्जा के कारण उक्त महिला ने बुधवार की सुबह जहर खाकर अपनी इहलीला समाप्त करने की कोशिश की।
जानकारी के अनुसार मल्हीपुर निवासी राम कुमार यादव के 21 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार यादव की शादी दो वर्ष पूर्व बेगूसराय जिले के छौराही थाना अंतर्गत डुमरी गांव निवासी गंगो देवी की प्रथम पुत्री के साथ हुई थी। शादी के बाद दामाद, पुत्री एवं सास खगड़िया शहर के एक होटल में मिठाई बनाने का कार्य करने लगे। इस बीच एक ही कमरे में सास और दामाद के रहने के कारण दोनों की आंखें चार हो गई। कुछ ही दिनों में सास एवं दामाद का प्यार इतना परवान चढ़ा कि उन्होंने शादी रचा ली। वहीं ससुराल से नई नवेली दुल्हन को बेदखल भी कर दिया गया। इस आशय की जानकारी ग्रामीणों को मिलते ही पंचायत बुलाई गई।
पंचायत में प्रेमी युगल सास-दामाद ने भी पंचायत में एक दूसरे के साथ जीने-मरने की बात बताई। इसके बावजूद ग्रामीणों ने इस रिश्ते को तोड़ने के लिए उक्त युगल पर दबाव बनाया और इसके लिए उक्त महिला के बड़े पुत्र को बुलाया गया। बड़े पुत्र के आने की खबर सुन उक्त महिला ने जहर की गोली खा ली। बेहोशी की हालत में महिला को ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। वहां वह जीवन मौत से जूझ रही है। घटना हसनपुर थाना के मल्हीपुर ग्राम की है।

Comments

Popular posts from this blog

सामाजिक व्यक्तित्व सामाजिक संबेदना को व्यक्त करता है साहित्यकार