Posts

Showing posts from November 10, 2017

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने नोटबंदी और जीएसटी पर केंद्र सरकार

Image
                 पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने  नोटबंदी और जीएसटी पर केंद्र सरकार   Biharone Web      एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट में आयोजित संगोष्ठी samastipur  पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने  नोटबंदी और जीएसटी पर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि रोज संशोधन से समस्या दूर नहीं होगी, बल्कि एक समिति बनाकर इसमें पूरी तरह बदलाव करना चाहिए।  यशवंत सिन्हा वंचित वर्ग मोर्चा के बैनर तले एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट में आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जीएसटी में संशोधन से समस्याएं दूर नहीं होंगी। नए सिरे से इसे बनाना होगा। इसके लिए विजय केलकर के नेतृत्व में केन्द्र सरकार एक समिति बनाए।  यशवंत सिन्हा ने कहा कि एक साल बाद भी नोटबंदी अपने मकसद में सफल नहीं हो सका है। नोटबंदी पर केंद्र सरकार ने कहा था कि कालाधन पर चोट होगा। दावा किया था कि देश में चार-पांच लाख करोड़ नकदी के रूप में काला धन है, यह वापस बैंको...