Posts

Showing posts from March 1, 2018

समस्तीपुर पुलिस ने होली में शांति व्यवस्था कायम करने के लेकर

Image
समस्तीपुर शहर  में होली में शांति   व्यवस्था   कायम करने को लेकर फ्लैग मार्च करती पुलिस  समस्तीपुर  -होली में शांति व्यवस्था कायम करने के लेकर समस्तीपुर शहर सहित अन्य थाना क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाली। एसपी दीपक रंजन के निर्देश पर गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। शहरी क्षेत्र में नगर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार ने इसका नेतृत्व किया। नगर थाना परिसर से निकला फ्लैग मार्च काशीपुर, ताजपुर रोड, धर्मपुर, पंजाबी कॉलनी, मगर दही बांध, गोला रोड, स्टेशन रोड, माल गोदाम, रेलवे कॉलोनी सहित अन्य रोड होते हुए नगर थाना पर फ्लैग मार्च संपन्न हुआ। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की। साथ ही शहर के क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति के मिलने पर इसकी सूचना नगर पुलिस को देने की अपील की। इस दौरान एसआई विजय प्रकाश, दिगंबर कुमार, विलास सिंह, एएसआई बीके ओझा, उपेन्द्र सिंह,शहवाज आलम सहित अन्य पुलिस अफसर थे। इधर, खानपुर थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि के नेतृत्व में नथुद्वार, बछौली, सिवैसि...

समस्तीपुर में शांतिपूर्ण होली के लिये अतिरिक्तपुलिस बल प्रतिनियुक्त

Image
होली को लेकर तैनात किये गए अतिरिक्त पुलिस बल समस्तीपुर राम बालक राय । होली का त्योहार 01 मार्च, 2018 से 03 मार्च, 2018 तक मनाया जायेगा। होली त्योहार के शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मनाये जाने हेतु जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्तादेश जारी कर पूरे जिले में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। दण्डाधिकारी 200, पुलिस पदाधिकारी 200, के अतिरिक्त सषस्त्र बल एवं लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी लाउडस्पीकर/डी.जे. के लिए अनुमति देंगे तथा अनुमति पत्र में शर्त्तों का उल्लेख करने को कहा गया है। यदि बिना अनुमति के लाउडस्पीकर/डी.जे. बजाया जाता है तो लाउडस्पीकर एक्ट, पुलिस एक्ट एवं अन्य कानूनों के तहत कार्रवाई करने को कहा गया है। अनुमण्डल पदाधिकारी को अनुमति देने के साथ सभी का डाटावेस तैयार करने को कहा गया है। इस अवसर पर जिला/अनुमण्डल स्तर पर विधि-व्यवस्था संधारण, सूचनाओं के आदान-प्रदान करने, प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने आदि के मद्देनजर समाहरणालय, समस्तीपुर स्थित पुस्तकालय कक्ष में जिल...