Posts

Showing posts from January 4, 2013
Image
   तीन-तीन दिन चलती हैं 9वीं-10वीं की कक्षाएं समस्तीपुरजिले में सुशासन  सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार का राग अलाप रही हैवही इसकी सफलता की डफली भी बज रही है। दलसिंहसराय के इकलौते बालिका उच्च विद्यालय का हाल तो देखिए, यहां तीन-तीन दिनों के अंतराल पर क्लास चलती है। यानी तीन दिन 9वीं कक्षा की छात्राएं पढ़ती हैं तो तीन दिन 10वीं की। विद्यालय की यह शैक्षणिक व्यवस्था क्षेत्र में माखौल बनी है। लेकिन इसकी खोज-खबर लेने वाला कोई नहीं है। इस विद्यालय में भवनों का अभाव है। बैठने की व्यवस्था नहीं होने के कारण विद्यालय प्रधान ने तीन-तीन दिनों की वैकल्पिक व्यवस्था कर रखी है। वर्ष 2009 में विकास यात्रा के दौरान यहां आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सैकड़ों छात्राओं ने विद्यालय की समस्याओं से अवगत कराया था। उन्होंने तत्काल इसे स्थानांतरित करने की घोषणा की थी। मगर मुख्यमंत्री की उस घोषणा को आज तक अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका। इस संबंध में एसडीओ नवीन का कहना है कि इसके लिए शिक्षा विभाग को पहल करनी चाहिए। वे तो केवल सहयोग कर सकते हैं। 30-30 हैं सेक्शन ...