Posts

Showing posts from April 9, 2013
Image
पूर्वे जिलाधिकारी कुंदन कुमार  के जाते ही योजनाओ पर लगा ग्रहण    बिहार के समस्तीपुर इंडोर स्टेडियम की सतही कार्य नहीं होने पर प्रमंडलीय आयुक्त वंदना किन्नी बिफर पड़ी। दोषी भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता को जमकर फटकार लगाई। दो माह में दो कदम भी निर्माण कार्य नहीं होने से उन्होंने कहा कि ये लापरवाही की हद पार कर ना है। दो माह पूर्व जब इसकी स्वीकृति दी गई थी तो लगा था कि कार्य कम से कम दीवार निर्माण तक पहुंच गया होगा। पर हालात कुछ और ही बयां कर रही है। हालांकि भवन निर्माण विभाग की ओर से कमिश्नर को चकमा देने को लेकर पूरी व्यवस्था की गई थी। शुरुआत के दिनों में दो दिन कार्य होने के बाद कार्य को पूरी तरह से ठप कर दिया गया था। इधर कमिश्नर के आने की सूचना पर आनन-फानन में कार्य स्थल पर पांच जेसीबी को लाकर रख दिया गया था। इस बार में भी अधिकारी से जबाब-तलब किया गया। पर कोई संतोषजनक जबाब अधिकारी ने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अगली बार निरीक्षण में अगर कार्य संतोष जनक नहीं पाया गया तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई तय है। निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताह...