पूर्वे जिलाधिकारी कुंदन कुमार  के जाते ही योजनाओ पर लगा ग्रहण  

 बिहार के समस्तीपुर इंडोर स्टेडियम की सतही कार्य नहीं होने पर प्रमंडलीय आयुक्त वंदना किन्नी बिफर पड़ी। दोषी भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता को जमकर फटकार लगाई। दो माह में दो कदम भी निर्माण कार्य नहीं होने से उन्होंने कहा कि ये लापरवाही की हद पार करना है। दो माह पूर्व जब इसकी स्वीकृति दी गई थी तो लगा था कि कार्य कम से कम दीवार निर्माण तक पहुंच गया होगा। पर हालात कुछ और ही बयां कर रही है। हालांकि भवन निर्माण विभाग की ओर से कमिश्नर को चकमा देने को लेकर पूरी व्यवस्था की गई थी। शुरुआत के दिनों में दो दिन कार्य होने के बाद कार्य को पूरी तरह से ठप कर दिया गया था। इधर कमिश्नर के आने की सूचना पर आनन-फानन में कार्य स्थल पर पांच जेसीबी को लाकर रख दिया गया था। इस बार में भी अधिकारी से जबाब-तलब किया गया। पर कोई संतोषजनक जबाब अधिकारी ने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अगली बार निरीक्षण में अगर कार्य संतोष जनक नहीं पाया गया तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई तय है। निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कमिश्नर को जिले में पहुंचते ही अतिथि भवन में गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इसके बाद कमिश्नर निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंच गये। यहां से सरायरंजन प्रखंड पहुंचकर आरटीपीएस के तहत समस्याओं के बारे में जानकारी ली। वहीं संबंधित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिया।

Comments

Popular posts from this blog

सामाजिक व्यक्तित्व सामाजिक संबेदना को व्यक्त करता है साहित्यकार