समस्तीपुर पुलिस ने होली में शांति व्यवस्था कायम करने के लेकर

समस्तीपुर शहर  में होली में शांति  व्यवस्था  कायम करने को लेकर फ्लैग मार्च करती पुलिस 
समस्तीपुर  -होली में शांति व्यवस्था कायम करने के लेकर समस्तीपुर शहर सहित अन्य थाना क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाली। एसपी दीपक रंजन के निर्देश पर गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। शहरी क्षेत्र में नगर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार ने इसका नेतृत्व किया। नगर थाना परिसर से निकला फ्लैग मार्च काशीपुर, ताजपुर रोड, धर्मपुर, पंजाबी कॉलनी, मगर दही बांध, गोला रोड, स्टेशन रोड, माल गोदाम, रेलवे कॉलोनी सहित अन्य रोड होते हुए नगर थाना पर फ्लैग मार्च संपन्न हुआ। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की। साथ ही शहर के क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति के मिलने पर इसकी सूचना नगर पुलिस को देने की अपील की। इस दौरान एसआई विजय प्रकाश, दिगंबर कुमार, विलास सिंह, एएसआई बीके ओझा, उपेन्द्र सिंह,शहवाज आलम सहित अन्य पुलिस अफसर थे। इधर, खानपुर थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि के नेतृत्व में नथुद्वार, बछौली, सिवैसिंगपुर, हरिपुर, सामना सहित अन्य क्षेत्र में शराब के विरुद्ध अभियान सह फ्लैग मार्च किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

सामाजिक व्यक्तित्व सामाजिक संबेदना को व्यक्त करता है साहित्यकार