Posts

Showing posts from February 14, 2013
Image
समस्तीपुर जिले के हसनपुर स्थित  माँ और बेटी ने रचाई एक ही पुरुष से शादी  रिश्ते की मर्यादा को तार-तार करते हुए आठ बच्चों की एक कलयुगी मां ने अपनी पुत्री को उसके घर से भगाकर दामाद से ही शादी रचा ली। हालांकि बाद में सामाजिक दबाव व लोक लज्जा के कारण उक्त महिला ने बुधवार की सुबह जहर खाकर अपनी इहलीला समाप्त करने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार मल्हीपुर निवासी राम कुमार यादव के 21 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार यादव की शादी दो वर्ष पूर्व बेगूसराय जिले के छौराही थाना अंतर्गत डुमरी गांव निवासी गंगो देवी की प्रथम पुत्री के साथ हुई थी। शादी के बाद दामाद, पुत्री एवं सास खगड़िया शहर के एक होटल में मिठाई बनाने का कार्य करने लगे। इस बीच एक ही कमरे में सास और दामाद के रहने के कारण दोनों की आंखें चार हो गई। कुछ ही दिनों में सास एवं दामाद का प्यार इतना परवान चढ़ा कि उन्होंने शादी रचा ली। वहीं ससुराल से नई नवेली दुल्हन को बेदखल भी कर दिया गया। इस आशय की जानकारी ग्रामीणों को मिलते ही पंचायत बुलाई गई। पंचायत में प्रेमी युगल सास-दामाद ने भी पंचायत में एक दूसरे के साथ जीने-मरने की बात बताई। इस...