Photo: राज्य के सभी पंचायतों में हाई स्कूल खोले जायेंगे:- मुख्यमंत्री  

लोगों की तरक्की ही हमारा विकास का माॅडल है, जिसमें आमलोगों को फायदा होता हैं। यह आमलोगांे का विकास है, यह बिहार के विकास का माॅडल है। विरासत में हमें समस्यायें मिली थी। हमलोगों ने मिलकर समस्याओ को दूर किया है। समाज के सभी तबकों को जोडा है। सभी की जरूरतों को समझते हुये कारगर कदम उठाया गया है। तरक्की वही टिकाऊ होगी, जिसमें सबलोगों की भागीदारी होगी। हाषिये पर चले गये लोगो का विषेष ध्यान रखा गया है। आज मुख्यमंत्री श्री नीतीष कुमार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड कार्यालय परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करने के पष्चात रामबहादुर सिंह महाविद्यालय परिसर अंदौर, मोहिउद्दीननगर में आमसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जन सहयोग से स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित किए जाने के कार्य में इस क्षेत्र की जनता के देषभक्ति की जज्बे की सराहना की। श्री कुमार ने कहा कि नेताजी को देष कभी भूल नहीं सकता है। आजादी की लडाई में उनकी विषिष्ट भूमिका थी। उनके योगदान को संधर्ष एवं बलिदान को देष सदैव याद रखेगा। 
     मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार एवं देष के अधिसंख्य लोगों की आजीविका कृषि है और समाज का बड़ा तबका इस पर निर्भर है। हमने इसे केन्द्र में रखा है। सभी मे उत्साह का भाव उत्पन्न हुआ है। महिलायें आगे आने लगी है। पचास प्रतिषत आरक्षण पंचायत एवं नगर निकाय में मिलने से लाखों की संख्या में महिलायें जनप्रतिनिधि बनी। इसके बाद लडकियों की षिक्षा पर जोर दिया गया। लड़कियों को साइकिल देकर पढाई के लिए प्रोत्साहित किया गया। पूरे बिहार का सामाजिक परिदृष्य बदल गया है। आज सूबे के गांव-गांव मे लडकियाॅ साइकिल से स्कूल जा रही है। 2007 की तुलना मे चार गुणा अधिक लडकियाॅ षिक्षा प्राप्त कर रही हंै। आज साइकिल चलाती लड़की की तस्वीर सूबे के विकास की तकदीर का प्रयाय बन गई है। पूरे विष्व मे बिहार के पिछडेपन को दूर कर विकास किए जाने की चर्चा चल रही है। विष्व के पिछडे़ हुए मुल्को में भी आषा जगी है, यदि बिहार विकास कर सकता है तो हमारा मूल्क भी कर सकता है।

samastipur ke mohiuddion nagar aur narhan ke daure par aaye mukhayamantri nitish kumar
ne jansabha ko sambodhit kiya . unhone siksha par bal dene ko kaha . samasyagrat bihar ki virasat ko hamne ek mauhal diya hai . logo ka bikash ytani samagra vikash ki hamara model hai .



Comments

Popular posts from this blog

सामाजिक व्यक्तित्व सामाजिक संबेदना को व्यक्त करता है साहित्यकार