- Get link
- X
- Other Apps
पुलिस उपमहानिरीक्षक ने दिए कई निर्देश
दरभंगा प्रमंडल के नवपदस्थापित पुलिस उपमहानिरीक्षक अनवर हुसैन अपनी पदस्थापना के बाद पहली बार शनिवार को समस्तीपुर पहुंचे। स्थानीय अतिथि भवन में उन्होंने आपराधिक घटनाओं, उसके निस्तारण की समीक्षा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा के अलावा कई पुलिस उपाधीक्षक भी मौजूद रहे। डीआईजी ने बैठक के क्रम में आर्थिक अपराध के केस समेत पुलिस महानिरीक्षक द्वारा निर्देशित सभी तीस बिंदुओं पर की गई कृत कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारियां हासिल की। बैठक के दौरान डीआईजी ने पुलिस एक्ट की धारा 75-76 के तहत थाने में वाहन समेत अन्य लावारिस वस्तुओं के निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी से संपर्क कर इस दिशा में भी शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया। दरभंगा प्रमंडल के नवपदस्थापित पुलिस उपमहानिरीक्षक अनवर हुसैन अपनी पदस्थापना के बाद पहली बार शनिवार को समस्तीपुर पहुंचे। स्थानीय अतिथि भवन में उन्होंने आपराधिक घटनाओं, उसके निस्तारण की समीक्षा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा के अलावा कई पुलिस उपाधीक्षक भी मौजूद रहे। डीआईजी ने बैठक के क्रम में आर्थिक अपराध के केस समेत पुलिस महानिरीक्षक द्वारा निर्देशित सभी तीस बिंदुओं पर की गई कृत कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारियां हासिल की। बैठक के दौरान डीआईजी ने पुलिस एक्ट की धारा 75-76 के तहत थाने में वाहन समेत अन्य लावारिस वस्तुओं के निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी से संपर्क कर इस दिशा में भी शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment