शिक्षक से राजनीति की पिच पर नामांकन कराने आयी मंजू
| जे डी यू प्रत्यासी मंजू कुमारी |
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर (अजा) विधान सभा उप चुनाव को लेकर हो रहे चुनाव में नामांकन के लिए निर्धारित तिथि से एक दिन पूर्व मंगलवार को नामांकन का खाता खुला। 3 दलीय प्रत्याशी समेत चार लोगों ने अपना नामांकन दर्ज कराया। इसमें जदयू से मंजू कुमारी, लोजपा से रेखा देवी, कांग्रेस से अनिता राम व राष्ट्रीय प्रगति पार्टी से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सोनी कुमारी ने अपना नामांकन निर्वाची पदाधिकारी सुधीर कुमार के समक्ष दर्ज किया। सुबह से ही एक साथ चार नामांकन को लेकर सदर अनुमंडल में लोगों की भीड़ लगी रही। सबसे पहले नामांकन दर्ज कराने को लेकर जदयू प्रत्याशी के रूप में मंजू कुमारी पहुंची। इसके बाद लोजपा की रेखा देवी अपने समर्थकों व नेताओं के साथ आई। तीसरे नंबर पहुंची कांग्रेस के अनीता राम व अंतिम समय नामांकन दर्ज कराने को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सोनी कुमारी पहुंची। इधर पदाधिकारियों में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मोद नारायण झा, सोहेल अहमद व डीसीएलआर मौजूद रहे।
नामांकन में कई दिग्गजों ने की शिरकत : नामांकन के मौके पर सदर अनुमंडल के बाहर दिग्गज नेताओं की भीड़ भी लगी रही। अपने समर्थकों के साथ पहुंचे इन नेताओं में जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता सांसद शिवानंद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, मंत्री विजय कुमार चौधरी व सुखदा पांडेय, सांसद अश्वमेघ देवी, महेश्वर हजारी, विधायक रामबालक सिंह, राजकुमार राय, बैद्यनाथ सहनी, राणा गंगेश्वर सिंह, विधान पार्षद विनोद चौधरी, नीरज कुमार, अशोक कुमार मुन्ना, पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर, रामलखन महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी, दुर्गेश राय, उमेश ंिसह, अनिल सिंह बाबा, विंदेश्वर राय, तकी अख्तर, प्रो. शाहिद अहमद समेत कई दलीय नेता मौजूद थे। इधर लोजपा व राजद की ओर से पूर्व सांसद रामचन्द्र पासवान व आलोक कुमार मेहता, विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहिन, पूर्व मंत्री अशोक सिंह, विश्वनाथ पासवान, विजय किशोर सिंह, कैफी आजमी, महेन्द्र प्रधान सहित कई नेता मौजूद रहे। कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष चौधरी महबूब अली कैशर, अनिल कुमार चौधरी, प्रभात कुमार, पूर्व विधायक चन्द्रबली ठाकुर, जिलाध्यक्ष रामकलेवर सिंह, आभाष झा, विजय कुमार राय समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। राष्ट्रीय प्रगति पार्टी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. अमरकांत साह, मनोज कुमार ंिसह, प्रो. महेन्द्र प्रसाद, सुरेन्द्र प्रसाद साह, शंकर प्रसाद साह, उमेश कुमार सहित कई पार्टी नेता मौजूद रहे।
पुलिसिया छावनी में तब्दील रहा सदर अनुमंडल : नामांकन में सुरक्षा के मद्देनजर नामांकन स्थल पर व्यापक स्तर पर पुलिस की व्यवस्था की गई थी। प्रवेश द्वार से लेकर निर्वाची पदाधिकारी कक्ष तक तीन स्तर पर व्यवस्था कर रखी गई थी। खुद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार इन सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लेते रहे। प्रवेश द्वार पर से ही प्रत्याशी के साथ बस पांच लोगों को ही परिसर में आने की अनुमति थी। समर्थकों को भी गेट के सामने खड़ा रहने पर रोक लगा थी गई थी। वहीं पदाधिकारी कक्ष में समर्थक व प्रत्याशी को ही जाने की अनुमति थी।
सड़कों पर लगी जाम से हलकान रहे लोग : नामांकन को ले अनुमंडल कार्यालय के समीप बारी बारी से उमड़ रही दलीय प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ ने शहर के यातायात व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। इस कारण शहरवासी काफी हलकान रहे। कई मौके तो ऐसे भी आए जब आवागमन की व्यवस्था पूर्णत: ठप हो गई। पर पुलिस की चौकसी ने इस जाम पर काबू पाया। एक समय ऐसा भी आया जब एक प्रत्याशी के दर्जनों समर्थक सीधे अनुमंडल कार्यालय में प्रवेश कर गया। बाद में उन सबों को पुलिस ने जबरन निकाला।
वाहनों के प्रवेश पर लगा दी गई थी रोक : चुनाव आचार संहिता का पालन कराने को लेकर मुख्यालय में तीन जगहों पर वैरिकेटिंग कराई गई थी। नामांकन स्थल एसडीओ कार्यालय के सामने ओवरब्रिज के दोनों तरफ व बीच में प्रशासन की ओर से वैरिकेटिंग व्यवस्था की गई थी। दरभंगा जिले की ओर से व मुसरीघरारी की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर प्रशासन की विशेष नजर रखी जा रही थी। नामांकन के मद्देनजर पर्याप्त मात्रा में पुलिसिया व्यवस्था की गई। साथ ही साथ ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किये गये थे।
Comments
Post a Comment