nahi kharch kiye mnarega ka rupya

sabhar jagran
समस्तीपुर जिले में मनरेगा योजना पर लगे ग्रहण का फिलहाल कोई हल नजर नहीं आ रहा है। 381 पंचायतों में से 57 मुखियों ने मनरेगा को मन-रे-गा बनाकर छोड़ दिया है। इनकी करतूतों से जिले में फिलहाल ढाई करोड़ रुपए जमा है बावजूद काम नहंी हो पा रहा है। इनकी इस नाकामी से केन्द्र सरकार ने जिले के मनरेगा योजना को लेकर दी जाने वाली राशि पर रोक लगा दी है। इसी का नतीजा है कि सभी पंचायतों में मनरेगा का काम ठप हो गया है। 45 पंचायत के मुखिया ने अब तक मात्र 4 से 6 लाख तक रूपए ही खर्च किए है तो 12 पंचायत के मुखिया ने 4 लाख रूपए ही खर्च कर पाए है। इन सभी पंचायत के मुखिया पर नंगी तलवार लटक गई है। जिलाधिकारी कुंदन कुमार के निर्देश पर डीडीसी साकेत कुमार ने योजना में लापरवाही को लेकर इन चिन्हित मुखिया से जबाब-तलब किया है। वहीं इनके संतोषजनक जबाब नहीं आने पर पदच्युत की कार्रवाई भी की जाएगी। यहीं नहीं अब तक प्रखंडों में इस योजना के तहत क्या-क्या कार्य हुए है इसकी पूरी रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है। साथ ही साथ मनरेगा से हुए कार्य में कौन-कौन से मुखिया पर आरोप लगाया गया था वहीं अब तक क्या कार्रवाई हुई थी इसकी भी पड़ताल की जा रही है।
4 लाख तक ही किया खर्च
- हसनपुर प्रखंड के औरा व वरगांव
- मोरवार प्रखंड के वनवीरा, धर्मपुर बांदे, हरपुर भिंडी व सारंगपुर पूर्वी
- सिंघिंया प्रखंड के बनगरहट्टा, निरपुर भररैया, सलेपुर व सिंघिया 3
- सरायरंजन प्रखंड के बरबट्टा व नौआचक
- बिथान प्रखंड के वेलसंडी, सखवा व सलहा बुजुर्ग
- मोहनपुर प्रखंड के विशनपुर बेरी
- पटोरी प्रखंड के चकसलेम
- रोसड़ा प्रखंड के चकथात पश्चिमी व हरीपुर
- उजियारपुर प्रखंड के चादचौर मिडिल
- समस्तीपुर प्रखंड के छतौना, लगुनिया रघुकंठ व लगुनिया सुर्यकंठ
- मोहीउद्दीननगर के दुबहा
- वारिसनगर प्रखंड के हांसा, मथुरापुर व सेखोपुर
- पूसा प्रखंड के महम्मदपुर देवपाड़ा
- दलसिंहसराय प्रखंड के मोख्तीयारपुर सलखन्नी
- कल्याणपुर प्रखंड के मुक्तापुर
- खानपुर प्रखंड के नत्थुद्वारा
- विभूतिपुर प्रखंड के साखमोहन
- ताजपुर प्रखंड के शाहपुर बघौनी
- विद्यापतिनगर प्रखंड के सोठगामा
इन मुखिया ने किया 6
लाख तक ही खर्च
- सरायरंजन प्रखंड के सरायरंजन पश्चिमी, बथुआ बुजुर्ग, जितवारपुर कुम्हिरा व रुपौली बुजुर्ग
- मोरवा प्रखंड के मोरवा साउथ
- समस्तीपुर प्रखंड के कानू विशुनपुर व मोरदीवा
- वारिसनगर प्रखंड के सारी
- दलसिंहसराय प्रखंड के पगरा
- कल्याणपुर प्रखंड के गोराई
- खानपुर प्रखंड के सादीपुर
- विभूतिपुर प्रखंड के आलमपुर व कोदरिया

Comments

Popular posts from this blog

सामाजिक व्यक्तित्व सामाजिक संबेदना को व्यक्त करता है साहित्यकार